![]() |
प्रतापगढ़| नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने लोगों का दुश्वार कर दिया है, प्रतापगढ़ की पुलिसिंग व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है, शहरी क्षेत्र में सिर्फ महुली मंडी और चिलबिला क्षेत्र से तीन चोरी की घटना को मनबढ़ हुए चोरों ने अंजाम दे दिया, पीड़ित संजीव कुमार पाण्डेय पुत्र श्री राम कृपाल पाण्डेय निवासी गोंडे चिलबिला एक निजी कंपनी में बीमा अभिकर्ता है, आज उसकी साइकिल और बैग चोरों ने मौका पाते ही गायब कर दिया, पीड़ित के मुताबिक वह सहारा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक जीवन बीमा का अभिकर्ता है और ग्राहकों से बीमा की राशि का कलेक्शन कार्य करता है, आज वह दोपहर करीब 12 बजे जब वह एसबीआई चिलबिला की शाखा पहुंचा तो उसने इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के सामने बैंक की तरफ अपनी साईकिल खड़ी करके एक ग्राहक जिसका नाम लल्लू प्रसाद निवासी-चिलबिला है उसका जमा पर्ची का फार्म का भरने लगा, पीड़ित अपनी साइकिल के पीछे लगे केरियल में वह अपना बैग दबाकर जब बैंक के अन्दर उक्त ग्राहक को काउंटर दिखाने गया और जब वह केवल 2 मिनट बाद वायस बाहर आया तो देखा कि उसकी साईकिल और बैग दोनों गायब थे, उसने अपनी साइकिल व बैग को बहुत ढूंढा लेकिन साइकिल व बैग उसे कहीं नहीं मिला, तब उसने उक्त घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस को दी तो मौके पर दो आरक्षी आए और बैंक के स्टाफ से बैंक के अन्दर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने की बात कही, लेकिन बैंक के स्टाफ ने पासवर्ड न होने का बहाना बताकर उन्हें कैमरे की रिकॉर्डिंग नहीं दिखाई, इसके बाद जब पीड़ित ने स्थानीय पुलिस चौकी चिलबिला में भी उक्त घटना की सूचना दी तो भी उसकी कोई मदद नहीं की गई , पीड़ित के बैग में उसके बहुत ही महत्वपूर्ण कागजात रखे थे, जैसे- बैंक पासबुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड, सहारा का फिक्स बांड का प्रमाण पत्र, सहारा बैंक की 12 पासबुक आदि थी, जमा कलेक्शन से प्राप्त छोटी नोट जो जेब में नहीं रखा जा सकती उसे पीड़ित ने अपने बैग में ही 25 हजार रूपए रखे थे, 9 दिन का नवरात्रि व्रत रखें उक्त पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि याद उसकी साइकिल व बैग नहीं मिला तो वह भूखों मर जायेगा, उसे बिलखता देखकर भी प्रतापगढ़ की निर्लज्ज पुलिस को दया न आई और उसका मुकदमा तक दर्ज नहीं किया, कल शाम को भी हिंदुस्तान समाचार पत्र के छायाकार सर्वेश शर्मा की बाइक चिलबिला से चोरी हो गयी थी, आज भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आये एक युवक की बाइक एआरटीओ दफ्तर महुली के सामने से चोरी हो गयी, लेकिन नगर कोतवाली की कुम्भकर्णी निद्रा में सो रही पुलिस अब तक नहीं जागी है|
