![]() |
प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में सई काम्प्लेक्स पुलिस लाइन में आगामी त्योहारो (दुर्गा पूजा, मुर्हरम) के मद्देनजर लगाये गये अधिकारियों की ड्यिटी के सम्बन्ध में बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियो एवं सी0ओ0 को निर्देशित करते हुये कहा कि ड्यिटी पर लगे हुये अधिकारियों/कर्मचारियों के मोबाईल नम्बर पर फोन करके जानकारी कर ली जाये कि उक्त अधिकारियों के फोन नम्बर सही है या गलत। जिलाधिकारी ने कहा कि उपजिलाधिकारी और सी0ओ0 अपने अपने क्षेत्रो में लगे हुये दुर्गा पण्डालो में जाकर निरीक्षण करें कि शासन के आदेशानुसार कार्य किया जा रहा है कि नही उसकी रिपोर्ट दी जाये और उसका पालन कराया जाये। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी रानीगंज ज्योत्सना यादव ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जामताली गांव में मुर्हरम के त्योहार में उठने वाली ताजिया के सम्बन्ध में बताया कि गाँव वाले हर साल रास्ते को अवरूद्ध करते है। जिसके लिये सी0ओ0 ने बताया कि तहसीलदार और थानाध्यक्ष को भेजकर समाधान करने के लिये कहा गया। उपजिलाधिकारी कुण्डा ने मोहम्मदपुर शेषखुर आसिक का मामला बताया जिसे संज्ञान में लेते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि दोनो समुदाय के लोगो को बुलाकर निस्तारण कराया जाये और दोनो पक्षो का लिखित रूप में बयान लिया जाये, अगर कोई इसके विरूद्ध कार्य करता है तो उसके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की नोटिश भेजी जाये। किसी तरह की लापरवाही न की जाये, शासन के निर्देशानुसार समस्त कार्य कराया जाये।
