सायकिल सवार दंपत्ति को ट्रक ने मारी टक्कर उनके 2 माह के बच्चे की हुई मौत, माता पिता गंभीर रूप से घायल - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 27 सितंबर 2017

सायकिल सवार दंपत्ति को ट्रक ने मारी टक्कर उनके 2 माह के बच्चे की हुई मौत, माता पिता गंभीर रूप से घायल

 
अवतारपुर गांव बाघराय थाना क्षेत्र के गजानंद 40 वर्ष पुत्र छेदी लाल यादव मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी रीता देवी उम्र 36 वर्ष जो अपने बच्चे के बीमार होने के कारण उसको झराने के लिए सायकिल से ले जा रहे थे। जैसे ही अवतारपुर तिराहे के पास पहुंचे तो एक ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से ट्रक से उनकी सायकिल में जोरदार टक्कर लग गई जिसकी वजह से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए लेकिन थोड़ी देर में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल दम्पति को सी.एच.सी. बाघराय में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर थी अतएव चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।   
     क्षेत्रीय के लोगों ने चालक को पकड़ कर पहले धुनाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। हाँलाकि पुलिस ने उक्त चालक को हिरासत में ले तो लिया। लेकिन दंपत्ति के घायल होने के कारण देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस बिना तहरीर के एक कदम भी नहीं चलती जब आम जनता की बात हो या गरीब की बात हो और यही कटु सत्य है।