![]() |
रानीगंज, प्रतापगढ़| रानीगंज सीएचसी में संविदा पर नियुक्त महिला चिकित्सक को बतायी गयी कंपनी की मेडिसिन न लिखने पर एम आर (मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव) ने धमकी दे डाली । महिला डॉक्टर ने इसकी कम्प्लेंन रानीगंज थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक कर आरोप एम आर ले विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। CHC में मंगलवार के दिन डॉ० रुखसाना अस्पतालों के मरीज देख रही थीं। इस दौरान एक मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव पहुंचा और अपनी कंपनी की दवा का प्रचार करते हुए कहा कि वह उसकी कंपनी की दवा मरीजों को लिखे और जब महिला डॉक्टर ने बाहरी दवा लिखने से मना किया तो उसने धमकी देते हुए सस्पेंड कराने की बात कही। अधीक्षक सी०पी० शर्मा का कहा है कि मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव ने चिकित्सिका को धमकी दी थी। इसकी तहरीर थाने पर की गयी है। किसी एमआर की मेडिसिन नहीं लिखी जाती है। हॉस्पिटल की दवा मरीजो को दी जाती है। वहीँ रानीगंज के एसओ ने बताया है कि उन्हें तहरीर मिल गयी है और मामले की जांच-पड़ताल जारी है।
