![]() |
| जिलाधिकारी शम्भू कुमार को ज्ञापन सौपते यूथ कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष |
प्रतापगढ़| डीजल, पेट्रोल जैसे पेट्रोलियम पदार्थो के कीमत में वृद्धि किए जाने का विरोध जताते हुए बुधवार को कांग्रेस पार्टी की युवा शाखा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापिका सौंप कर के बाद यूथ कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ० नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आज डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस का मूल्य में काफी बढ़ोत्तरी हो गयी है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यलय में जिस प्रकार पत्रकारों एवं छात्राओं पर लाठी चार्ज किया गया, वह शर्मसार करने वाली और बेहद निंदनीय घटना है। बारह सौ छात्रों पर फाइल की गयी मुकदमे को वापस लेकर वाईस चांसलर को डिसमिस किया जाए और पूरे मामले की CBI द्वारा इन्वेस्टीगेशन करायी जाये।
वहीँ जिलाध्यक्ष सूरज त्रिपाठी ने कहा कि हॉस्पिटल्स में ऑक्सीजन के अभाव से हुयी बच्चों की मृत्यू की CBI से जांच करानी चाहिए, तभी वास्तविकता का खुलासा हो सकेगा। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दानिस माबूद, जूनियर बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रोहित शुक्ला, नर सिंह, प्रकाश मिश्र, डॉ० वी०के० सिंह, आशुतोष तिवारी, मुजम्मिल हुसैन, मनीष तिवारी, गौरव तिवारी, गप्पू तिवारी आदि उपस्थित रहे।
