![]() |
प्रतापगढ़ : शहर में बुधवार को स्वच्छता सप्ताह के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गर्ल्स यूनिट ने MDPG कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान छात्राओं द्वारा स्वच्छता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और लोकगीत प्रस्तुत किया गया।
प्रिसिपल ए०एन० त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ देह में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० स्नेहलता पांडे ने स्वच्छ भारत, लोगों को स्वस्थ भारत के नारे को उद्घोषित कर इसे अपने जीवन में अपनाने की प्रेणा दिलाते हुए शपथ दिलाया कि वह हमेशा स्वच्छ व स्वस्थ रहेंगे तथा अपने ग्राम, क्षेत्र और परिसर को भी साफ़ सुथरा रखेंगे। छात्राओं को शपथ दिलाया गया कि वें विद्या के इस मंदिर को कभी कभी भी दूषित नही होने देंगे। डॉ० आर०के० दुबे, डॉ० शैलेंद्र मिश्र, डॉ० पी०के० सिंह, डॉ० किरण मिश्र, डॉ० रमेशचंद्र शुक्ला, डॉ० राजीव मालवीय ने देश में चल रहे स्वच्छता अभियान से सम्बंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में शिवानी चौरसिया, अंतिमा सिंह, सपना सरोज, अन्नपूर्णा सिंह, रूबी मिश्रा, आरजू मिश्रा, मोनिका, सलोनी आदि उपस्थित रहीं।
