जिले के एम.डी.पी.जी. कालेज में बुधवार दोपहर के समय कुछ मनचलों ने एक छात्रा को रोक कर उसे अपना नंबर देने लगे जब छात्रा ने नंबर लेने और बातचीत करने से मना किया तो मनचलों ने छात्रा से छेड़खानी कर दी।
मामला यह थी कि कालेज में बी.ए. की तीन छात्राएं आपस में बात करती हुई लाइब्रेरी की तरफ जा रही थी। उधर से ही गुजर रहे कुछ मनचले लड़कों ने उन्हें रोक लोय और इतने में एक मनचला आगे बढ़ा और एक छात्रा को पर्ची पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर दिया लेकिन छात्रा ने पर्ची नहीं ली। लाइब्रेरी की तरफ जाने लगी, इतने में मनचले लड़कों का मन नहीं भरा वो छात्राओं के पीछे चलने लगे और फिर फबत्तियाँ कसते हुए छेड़खानी करने लगे। जिसकी वजह से डरी हुई छात्राएं वापस कॉमन रूम की तरफ चली गईं।
डरी सहमी तीनों छात्राएं प्रधानाचार्य के पास पहुंची और उनको पूरी घटना की जानकारी दी तब प्रधानाचार्य ने गार्ड से साथ छात्राओं को भेजा। गार्ड के साथ जाते समय एक मनचला कॉलेज परिसर में दिखा, उसको देखने के बाद छात्रा ने उस मनचले की ओर जब उंगली से इशारा किया तो वह कॉलेज से भाग निकला।
प्रधानाचार्य डा.ए.एन. त्रिपाठी का कहना है कि छात्राओं की शिकायत की है। हम अपने स्तर पर कार्यवाही करेंगे। इस बारे में एंटी रोमियो दल की प्रभारी से शिकायत की जाएगी।
वैसे आपको बता दें ये मनचले कॉलेज के छात्र थे। सभी मनचले छात्रों का पता लगाया जा रहा है।
