जामताली के अनुराग को IES में 95वीं रैंक - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 11 सितंबर 2017

जामताली के अनुराग को IES में 95वीं रैंक


 बेल्हा के बेटे हमेशा से जनपद के नाम पूरे देश और दुनिया मे ऊँचा करते रहे हैं, चाहे हो सेवा का क्षेत्र हो, ज्ञान हो, या फिर सेना में जाकर देश सेवा का। एक बार फिर बेल्हा के एक बेटे ने IES यानी भारतीय अभियांत्रिकी सेवा में पूरे देश मे 95वीं रैंक लाकर जनपद वासियों को एक बार फिर से गर्व करने का अवसर दिया है।

    रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली जामताली बाजार के रहने वाले श्यामलाल गुप्ता के पुत्र अनुराग गुप्ता ने अपने कठिन परिश्रम व लगन से IES की परीक्षा में पूरे देश मे 95वीं रैंक लाकर अपने माँ बाप के साथ ही पूरे जिले का मान बढ़ाया है। जैसे ही परीक्षा का परिणाम आया घरवालों के साथ ही पूरा बाजार खुशी से झूम उठा, सभी एम दूसरे को मिठाइयाँ खिलाते रहे।