बिजली कटौती से प्रतापगढ़ियों का पारा चढ़ा, बलभर गरिया रहे हैं - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 11 सितंबर 2017

बिजली कटौती से प्रतापगढ़ियों का पारा चढ़ा, बलभर गरिया रहे हैं


   जिले में लगभग सभी क्षेत्र में बिजली कटौती 15 से 18 घण्टे की जा रही है। ग्रामीणों के साथ ही सबसे ज्यादा समस्या किसानों को हो रही है जिनकी फसल खेत मे सूख रही है। जहाँ जनता गर्मी से परेशान है वहीं किसानों को चिंता है कि उनकी तैयार फसल सूख न जाये।
   नहरों में पानी नहीं, तालाब सूख चुके हैं। खेतों में फसल सूखने की कगार पर है। विद्युत विभाग की इस लापरवाही से सभी परेशान हैं और सरकार को दोष दे रहे हैं। ऐसी भीषण गर्मी में इतनी कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

वैसे तो इस समय पूरे प्रदेश में बिजली की व्यवस्था ध्वस्त है, लेकिन प्रतापगढ़ में हालत कुछ ज्यादा ही खराब है।
  समूचा प्रतापगढ़ परेशान है। घर की बहुएं बाहर सो रही हैं। छत पे सो रही हैं। लोग इन्वर्टर जैसे सोना चांदी जैसे बचा रहे हैं। परेशान इतना हैं लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे हैं। पसीने से लथपथ पूरी रात बिना सोए गुजार दे रहे हैं। किससे शिकायत करें कोई सुनने वाला नहीं है। सब गर्मी से इतना व्याकुल हैं कि बस कोस रहे हैं सरकार को प्रतापगढ़ प्रसाशन को, बिजली वालों को बल भर कोस रहे हैं।