पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हर्ष पैलेस में सम्पन्न - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 11 सितंबर 2017

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हर्ष पैलेस में सम्पन्न

   
     इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "प्रदेश सरकार पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों का अनुपालन कर रही है, जिसमें सरकार का परम लक्ष्य अंत्योदय है, यानी समाज के सबसे गरीब व्यक्ति जो अंतिम पायदान पर खड़ा है, उसके जीवन स्तर में सुधार लाना।" उन्होंने आगे कहा कि "जब तक समाज का पिछड़ा, कमजोर, गरीब और बेसहारों के जीवन मे खुशहाली नही आएगी तब तक सरकार इनकी बेहतरी के लिए प्रयत्नशील रहेगी।" मंत्री जी ने कहा कि "प्रधानमंत्री जी का सपना हौ की 2022 तक हर किसी के पास रहने के लिए अपना घर हो। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना पूरे देश मे चलाई जा रही है।"
  भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
 
कटरा चौराहे पर स्थित हर्ष पैलेस में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें पिछड़े वर्ग की समस्याओं और उनके सुधार के लिए सरकारों द्वारा किये जा रहे प्रयास पर विस्तृत चर्चा हुई।