भ्रष्ट सेक्रेटरी कुंज बिहारी प्रजापति का ऑफिस एक चाय की दुकान - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 11 सितंबर 2017

भ्रष्ट सेक्रेटरी कुंज बिहारी प्रजापति का ऑफिस एक चाय की दुकान

 
आपको जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र या कोई और प्रमाणपत्र चाहिए होता है तो आप अपने गाँव के सेक्रेटरी के पास जाते हैं और आपको प्रमाणपत्र बिना किसी विशेष परेशानी के मिल जाता है। लेकिन एक सेक्रेटरी ऐसे भी हैं जिनका बाकायदा एक कार्यालय है जहाँ आपको जाने पर अपने प्रमाणपत्र के अनुसार मेनू पकड़ाया जाता है और वो बताता है कि आपको किस वरीयता में अपना काम करवाना है उसके अनुसार आप कीमत अदा करिये।
   सेक्रेटरी कुंज बिहारी प्रजापति का ऑफिस ऐसे ही एक दुर्लभ उदाहरणों में है। जो कि एक चाय की दुकान पर बिना किसी डर के कानून और सरकार के सभी आदेशों की धज्जियाँ उड़ाते हुए चलाया जा रहा है। जहाँ आपको मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाणपत्र या परिवार रजिस्टर की नकल जैसे काम करने के लिए आपकी जरूरत और समय के अनुसार चाय की दुकान वाला कीमत बताएगा। अगर आपने उस मुंहमांगी कीमत को अदा करने से हिचकिचाते हैं या सरकारी नियमों की दुहाई देते हैं तो आपका काम होना मुश्किल है और संभावना है कि कीमत कुछ बढ़ जाये। अगर आपने पैसे नही दिए तो महीनों घूमते रहिये, कोई न कोई बहाना तैयार रहेगा।
   गरीब लोग कहाँ से करवाएं अपना काम। ग्राम प्रधान या लेखपाल द्वारा दिये गए प्रमाण पत्र कहीं भी प्रमाणिकता नही रखता। इसके लिए कोई भी अधिकारी नही बोल रहा है।