प्रतापगढ़ के भूमाफ़िया रोशनलाल और श्रीकिशोर अग्रवाल रामलीला कमेटी से हुए बर्खास्त, भरत मिलाप न होने देने की दी थी धमकी - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 11 सितंबर 2017

प्रतापगढ़ के भूमाफ़िया रोशनलाल और श्रीकिशोर अग्रवाल रामलीला कमेटी से हुए बर्खास्त, भरत मिलाप न होने देने की दी थी धमकी

प्रतापगढ़ । विधवा का ज़मीन हड़पने वाले रोशनलाल उमर वैश्य और सरकारी बंजर भूमि को क़ब्ज़ा करने वाले भूमाफ़िया को श्री रामलीला कमेटी ने संरक्षक और अध्यक्ष पद से तुरन्त बर्खास्त किया। बता दे की दोनो भूमाफ़िया रामलीला कमेटी के नाम पर प्रशासन को कार्यवाही करने से रोकने की प्रयास करते थे।ताज़ा मामला 2 दिन पहले का है जब रोशनलाल पर फ़र्ज़ीवाड़ा करने के आरोप में FIR दर्ज हुआ था इसी फ़र्ज़ीवाडे़ में लेखपाल निर्भय यादव भी शामिल था उसके ख़िलाफ़ भी संगीन धाराओं में FIR दर्ज हुई। FIR दर्ज होने के उपरान्त रोशनलाल उमर वैश्य ने एक प्रशासनिक अधिकारी से कहा की मेरे और किशोर अग्रवाल के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही हुई तो पूरे नगर में नवरात्र व भरत मिलाप नहीं होने दूँगा,क्योंकि मैं रामलीला कमेटी का संरक्षक और किशोर अग्रवाल रामलीला कमेटी का अध्यक्ष हैं।
ये जानकारी जैसे ही रामलीला कमेटी के अन्य पदाधिकारियों को हुई तो उन सब ने 10 सितम्बर दिन रविवार को एक बैठक किया। बैठक में दोनो भूमफ़ियाओ पर सख़्त कार्यवाही करते हुए इन्हें आजीवन कमेटी से निलम्बित करने का फ़ैसला लिया गया और सर्वसम्मति से सियाराम उमर वैश्य को अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया। इस फ़ैसले के उपरान्त कमेटी के सभी पदाधिकारियों व नगर के व्यापारियों ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा की रामलीला कमेटी  मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी को अपना आदर्श मानती है ऐसे में बिधवा घर हड़पने वाले व सरकारी बंजर ज़मीनो को क़ब्ज़ा करने वाले के लिए श्री रामलीला कमेटी में कोई स्थान नहीं है।
इस बैठक में सुनील दुबे,विजय सिंह,मनीष कौशल,राजेश गुप्ता,तुषार खण्डेलवाल आदि उपस्थित रहे।