![]() |
प्रतापगढ़| प्रतापगढ़ सिटी के तेलिया चौराहा और कुमार पैलेस से बेल्हा देवी धाम जाने वाले रोड पर कब्ज़ा करने वाले 40 दूकान मालिकों को प्रतापगढ़ नगरपालिका की तरफ से नोटिस इशू किया गया है। नोटिस में कड़ा निर्देश दिया गया है कि 3 दिन के अन्दर अपनी दुकानें सड़क की निर्धारित सीमा के भीतर ले लें, नहीं तो मुन्सिपालिटी की तरफ से कार्रवाई की जायेगी। तेलिया चौराहा एवं कुमार पैलेस तिराहे की तरफ से बेल्हा देवी धाम जाने वाले मार्गो पर दुकानदारों ने रोड तक अतिक्रमण कर लिया है। इससे नवरात्र के समय जब धाम पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है तो भक्तों को बहुत ही ज्यादा परेशानी झेलना पड़ता है। इस बार नवरातन चालू होने के 10 दिन पूर्व ही नगरपालिका ई०ओ० की तरफ से पहले से चिन्हित किए गए 40 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है और कब्ज़ा हटाने का कडा निर्देश दिया गया है। नोटिस में साफ़-साफ कहा गया है कि 3 दिन बाद भी सड़क से दुकानदारों का कब्ज़ा नहीं हटने पर नगरपालिका वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर देगा। नोटिस इशू होने बाद से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के बीच हड़कम्प मच गया है। नगरपालिका ईओ अवधेश यादव ने कहा कि शारदीय नवरात्र में माता के भक्तों को कोई परेशानी, दिक्कत न हो इसीलिए सड़क से अतिक्रमण हटवाने की इनिशिएटिव लिया गया है।
