घर में घुसकर माँ को पीटा, बेटी को उठा ले गए बदमाश - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 13 सितंबर 2017

घर में घुसकर माँ को पीटा, बेटी को उठा ले गए बदमाश

 
बदमाश हमेशा की तरह बेख़ौफ़ हो चुके हैं। रानीगंज के आमापुर बर्रा गांव में अपने घर में सो रही मां-बेटी पर बदमाशों ने रात हमला कर दिया। उनके घर में ही मां की मारा पीटा जिससे मां बेहोश हो गई इसके बाद बेटी को उठा कर ले गए।
रानीगंज पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है। बेर्रा गांव में मंगलवार रात दोनों अपने घर के बाहर सो रही थी। लेकिन जब ये घटना हुई उसके बाद सुबह मां घर से कुछ दूरी पर बेहोश पड़ी थी। सुबह गांव वालों ने देखा तो उन्होंने उसे एंबुलेंस से गौरा सी.एच.सी. में भर्ती कराया। जब वह महिला होश आई तो उसने बताया कि देर रात चार-पांच लोग आए और उसकी पिटाई की बेहोश होने पर बेटी को अगवा कर लिया।
   पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला व उसके परिजनों से पूछताछ की लेकिन फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, जांच जारी है।