प्रतापगढ़ शहर के हॉस्टल में रहने वाली एक छात्र की अपने पड़ोसी छात्रा से कहासुनी हो गई। कहासुनी के थोड़ी देर बाद छात्रा ने कहीं फोन किया और मोटरसाइकिल से कुछ गुंडे आ धमके। पहले मारपीट कर समझाने आये गुंडे मारपीट कर चले गए फिर दूसरी बार आये और बात करते करते छात्र को गोली मार दी।
उगईपुर जो रानीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उगईपुर निवासी सुरेंद्र सरोज जो अभी 18 वर्ष का है वह शहर स्थित एक हॉस्टल (पूरेनरसिंहभान) में किराए पर एक कमरा लिया हुआ था। उसी के बगल में ही एक छात्रा जो बी.ए. में पढ़ती थी। आज दिन में दोपहर के वक्त छात्रा और सुरेंद्र के बीच अनायास ही किसी बात को लेकर बहस हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बताया जाता है कि उक्त छात्रा ने तुरंत मोबाइल से फोन कर कुछ गुंडों को बुला लिया। आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे गुंडों ने सुरेंद्र की जमकर पिटाई की और फिर चले गए। उनके जाने के बाद गुस्से में बिलबिलाए सुरेंद्र की फिर से छात्रा से बहस हुई तो छात्रा ने फिर गुंडों को फोन से बुलाया। अबकी बार पहुंचे गुंडों ने कमरे में घुस कर वहां बैठे सुरेंद्र को दो गोली मार दी। पहली गोली उसके कंधे में लगी तो गुंडों ने जान से मारने के प्रयास में दूसरी गोली मारी, दूसरी कंधे के ठीक नीचे लगी। अधमरी हालत में छोड़ गुंडे उक्त छात्रा को लेकर फरार हो गये।
आस पास के लोगों ने जल्दबाज़ी दिखाते हुए सुरेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। दो गोली लगने की वजह से हालत गंभीर थी यह देख उसे जिला अस्पताल से आगे के लिए रेफर कर दिया गया।
