जिले में चारों तरफ चोरों ने बरपाया कहर - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 13 सितंबर 2017

जिले में चारों तरफ चोरों ने बरपाया कहर

 

पूरे जिले में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं ने जिले की पुलिस को ठेंगा दिखाया है। घटनाओं की बात करें तो मानिकपुर क्षेत्र के सभागंज बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने लगातार 3 दुकानों में बेख़ौफ़ हो  हजारों का सामान समेट लिया। अगर आपको लग रहा है कि घटना छोटी है तो चोरी चाहे छोटी हो या बड़ी चोरी तो चोरी होती है । इस तरह जब सुबह घटना की जानकारी  लोगों को हुई तो उन्होंने सम्बंधित दुकानदारों को सूचना दी और दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी।    
      सभागंज बाजार में देर रात इलेक्ट्रानिक दुकान में पीछे की दीवार से सेंध लगाकर घुसे चोरों ने एलईडी टीवी, स्टेप्लाइज़र, रेडियो , पंखा सहित कई सामान समेट ले गए। यह दुकान रामबाबू की थी ।
      वहीं दूसरी घटना भी चोरी की थी वहीं पास में ही मोईन चूड़ी सेंटर में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने हजारों की चूड़ी गायब कर दी। तीसरी घटना में आजाद गिफ्ट की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान समेट लिया। चौथी घटना की चाय बेचने वाले बाबूलाल की दुकान में हुई  उनका ताला तोड़कर चोर तीन सौ रुपए के सिक्के चुरा ले गए।

वहीं दूसरे छोर पर कोहंडौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टेकार गांव में मंगलवार की रात जब घरवाले सो गए तो चोर घर में घुसकर सोने चांदी के गहने सहित लाखों का सामान उठा ले गए। कोहंडौर कोतवाली के टेकार गांव निवासी देवेन्द्र मिश्र के परिवार वाले मंगलवार रात खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब उनकी नींद खुली तो उनके घर का सारा सामान इधर उधर पड़ा था। परिवार ने बताया कि लगभग दो लाख रुपये के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है, परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी है।