अब DM और SP ही नहीं, दूसरे अधिकारियों के पास भी कर पाएंगे प्रतापगढ़ के लोग ऑनलाइन शिकायत - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 13 सितंबर 2017

अब DM और SP ही नहीं, दूसरे अधिकारियों के पास भी कर पाएंगे प्रतापगढ़ के लोग ऑनलाइन शिकायत


सरकारी बाबुओ और अफसरों से ऑनलाइन शिकायत करने की व्यवस्था में सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब प्रतापगढ़ की जनता अपनी शिकायत संबंधित अफसरों से सीधे मात्र एक क्लिक पर कर सकेंगे। इन्टरनेट के माध्यम का प्रयोग करते हुए जनपदवासी अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते है । संबंधित अफसर को उसका निस्तारण भी शीघ्र करना होगा। इसके पहले जनसुनवाई के लिए ऑनलाइन (IGRS) प्रणाली से की जाने वाली कम्प्लेंट्स जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक से ही करने की व्यवस्था थी। उनके यहां से कंप्लेन संबंधित विभाग के अधिकारी को अग्रसारित करने के बाद उसके समाधान की प्रक्रिया चालू होती थी। इसमें कई दिन का वक्त लग जाता था तथा पीड़ित को सही समय से इन्साफ नहीं मिल पाता था। अब सरकार ने ऑनलाइन शिकायत डायरेक्ट संबंधित अधिकारी से करने की व्यवस्था कर दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सेक्रेटरी नितीश कुमार ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधीक्षक को लैटर भेजकर नयी व्यवस्था से अवगत कराते हुए लागू कर दी गई है। इसके तहत IGRS की नई प्रणाली से जिला, ब्लॉक, तहसील, और थाना स्तर के बाबुओ व अफसरों से सीधे ऑनलाइन कंप्लेन भेज सकेंगे। ऑनलाइन शिकायत करने के लिए जनसुनवाई की अधिकारिक वेबसाइट http://jansunwai.up.nic.in/ पर पहले जहाँ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का ही विकल्प होता था अब वहां अब हर अधिकारी से सीधे शिकायत करने की व्यवस्था प्रदान कर दी गई है। अब जिस भी अधिकारी से ऑनलाइन शिकायत की जाएगी उसकी प्रॉपर निरक्षण शासन द्वारा भी होगी। सी०डी०ओ० राजकमल यादव ने बताया कि शासन ने सीधे संबंधित ऑफिसर से ऑनलाइन शिकायत करने की व्यवस्था दी है। पहले आला अधिकारी कंप्लेन को संबंधित अधिकारी के पास प्रेषित करते थे जिसके बाद सम्बंधित अधिकारी मामले की सुनवाई कर उसका समाधान करता था। अब कम्प्लेंट्स सीधे संबंधित अफसर से की जा सकेगी तथा उच्च स्तरीय अधिकारी व शासन उसकी मॉनिटरिंग करेंगे।