![]() |
अंतू| प्रतापगढ़ के अंतू थाना अंतर्गत आने वाले राजापुररैनिया गाँव के निवासी अमरेश बहादुर सिंह सोमवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे, उनके सिरहाने तकिया के नीचे रखी घर की कुंजी लेकर चोरों ने रात में किवाड़ खोल लिया। भीतर राखी अटैची, नब्बे कारतूस और दोनली बंदूक लेकर चोर फुर्र हो गए। सबेरे चोरी की घटना की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन के के अनुसार चोरों ने 1 लाख 38 हजार रुपये नगदी और आभूषण व कपड़े उठा ले गए। चोरी होने की खबर से अमरेश और घरवाले भी परेशान हो गए। अमरेश ने घटना की जानकारी UP 100 डायल के साथ ही अंतू पुलिस को भी दी। मामले की तहरीर मिलने पुलिस मौके पर पहुची और घटना की जांच पड़ताल की।
गाँव के लोग को इसकी जानकारी हुई लोगो की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद सभी ने खोजबीन चालू कर दी। जिसके बाद घर से थोड़े ही दूर बाग में टूटी अटैची, दोनली बंदूक और कुछ पुराने कपड़े फेंके पड़े थे। फ़िलहाल अंतू पुलिस चोरी की इस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस कपडे चोरी होने से अचम्भे में है। अमरेश के घर से हुई चोरी में कैश रुपये, जेवरात और कारतूस ले जाने के साथ अटैची के नये कपड़े भी ले गए। जिससे पुलिस हैरान है कि आखिर चोर कपड़े क्यूं ले गए। पुलिस क मानना है कि कैश, ज्वेलरी को तो कोई भी हजम कर सकता है मगर कारतूस को गाँव के चोर क्या करेंगे। हालांकि लोग यह भी अनुमान लगा रहे है कि तमंचा व अवैध हथियार आदि रखने वाले चोर कारतूस की चोरी किये हैं। फिलवक्त इस प्रकरण में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। इन्वेस्टीगेशन जारी है।
