![]() |
| वर्तमान में सड़क के दोनों तरफ लागए गए झंडे |
कुंडा, प्रतापगढ़ । प्रशासन कितना भी मना कर रहा हो, भले डी.एम. ने भंडारे के आयोजन पर रोक लगाई हो लेकिन कुंडा के शेखपुर में भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह के भंडारे की तैयारी अपने स्तर पर चरम पर है। जबकि बार बार मीटिंग कर प्रतापगढ़ प्रशासन ने भंडारे को रोकने के लिए कमर कस ली है।
अब तो विहिप भी भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह के समर्थन में आ गया है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश ने बड़ा बयान दिया है उनका कहना है कि "कुछ भी हो भण्डारा होके रहेगा"।
प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गांव में मोहरर्म के दिन भण्डारे का आयोजन होने की बात है। प्रशासन और विहिप अब एक दूसरे के आमने-सामने हैं। डी.एम. शम्भू कुमार ने भांडरे के स्थल से झंडी और बैनर हटाने के लिए नोटिस दिया था लेकिन फिर भी न बैनर हटे हैं न झंडी हटी है। इसकी वजह से प्रतापगढ़ प्रशासन ने भारी मात्रा में पुलिस बल भेज दिया है। सपा सरकार में भदरी नरेश को उनके किले से बाहर नहीं निकलने की गुजारिश की गई थी और उन्हें एक तरह से नजरबंद कर दिया गया था अब जब भाजपा सरकार है तब भी राजा उदय प्रताप सिंह समेत उनके सहयोगियों और विहिप के पदाधिकारियों तक को नजरबंद करने की भी तैयारी चल रही है।
सभी को पता है कि कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर के पास स्थित हनुमान जी का मंदिर है। इसी स्थान पर कुंडा से विधायक व सपा शासन काल कैबिनेट मंत्री रहेे राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह द्वारा कराये जा रहे भंडारे को लेकर विवाद है क्यों कि यह मुहर्रम के दिन होता रहा है और इसी रास्ते से ताज़िया गुजरता है। प्रशासन का कहना है कि यह भंडारा परंपरागत नहीं है जिसके कारण प्रशासन ने इसे न होने देने का निर्णय ले लिया है। जबकि भदरी नरेश के कार्यकर्ता जोश में हैं वो पूरी तरह से भंडारे की तैयारी में लगे हुए हैं। बड़े बड़े झंडे और उसके साथ ही साथ बैनर भी लगाए गए हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को आमंत्रित किया गया है। प्रशासन के नोटिस जारी करने के बावजूद मंदिर पर धरातल पर भी तैयारियां जारी हैं। मंदिर के आसपास साफ सफाई की गई है। आप पास लगे नलों की मरम्मत भी कराई गई है।
![]() |
| यही हनुमान जी का मंदिर है जहाँ यह भंडारा होगा, पुलिस उपस्थित |
प्रशासन को भी पता है कि आयोजक पक्ष पूरी तरह से यहां भंडारा कराने पर अड़ा हुआ है। इसलिए यहां अब चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की तैयारी है। साथ ही साथ यदि पुलिस अमला सम्हाल नहीं पाएगा तो वह इस आयोजन के मुखिया राजा उदय प्रताप सिंह समेत कई जिम्मेदार लोगों व विहिप पदाधिकारियों को भी प्रशासन जरूरत पड़ने पर पिछली बार की तरह नजरबंद भी करने को तैयार है। आज शनिवार को खुद पुलिस कप्तान मौके पर पहुंचे हैं और सुरक्षा इंतजाम का जायजा ले रहेे हैं। क्योंकि यहां मोहर्रम का जुलूस निकालने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग काफी डरे हुए हैं। परंतु प्रशासन ने उन्हें पूरी सुरक्षा देगी इसके लिए मोहर्रम के जुलूस वाले दिन खुद प्रतापगढ़ जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान मंदिर पर उपस्थित रहेंगे, ऐसी ही तगड़ी तैयारी की जा रही है। कुंडा में एसडीएम आर.पी. वर्मा ने कहा कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
![]() |
| जब विगत वर्षों में भंडारा हुआ था तब |
![]() |
| पिछले साल मुहर्रम का जुलूस निकाला था और जब भंडारा नहीं हुआ था तो आधे आधे मीटर पर पुलिस थी |




