![]() |
प्रतापगढ़| अपराधियों, शराब माफियाओ, और गुंडों के खिलाफ अब पुलिस और अफसरों ने कड़ाई शुरू कर दी है। शक्ति बरतते हुए एक दिन पूर्व जहाँ आठ शराब माफिया पर प्रतापगढ़ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में तहत कार्रवाई की थी। वहीं अगले ही दिन बृहस्पतिवार को DM शम्भू कुमार ने 3 गुंडों को जिला बदर कर दिया।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिला बदर किए जाने वालों अपराधियों में आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रोहित पुत्र श्याम बहादुर निषाद रहिवासी अतरौरा मीरपुर, उदयपुर थाना क्षेत्र के जीतलाल पुत्र राम देव रहिवासी भैयापुर तथा थाना कन्धई के प्रकाश सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह रहिवासी वारीकला सम्मिलित हैं। इन तीनो गुंडों के कई क्रिमिनल एक्टिविटीज को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। ये तीनो अब छह महीने तक प्रतापगढ़ जिला में दाखिल नहीं हो सकेंगे।
