चिलबिला ओवरब्रिज प्रतापगढ़ियों को दिया, अब जल्द दूंगा बाईपास की सौगात : सांसद हरिबंश सिंह - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

चिलबिला ओवरब्रिज प्रतापगढ़ियों को दिया, अब जल्द दूंगा बाईपास की सौगात : सांसद हरिबंश सिंह



चन्द्रिका धाम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतापगढ़ से अपना दल और भाजपा से सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा है कि हमने जिले को यह अभूतपूर्व चिलबिला ओवरब्रिज का तोहफा दिया है अब इसके बाद आप सभी के प्रतापगढ़ शहर की ट्रैफिक समस्याओं का हल करने के लिए जल्द ही एक बाईपास का सौगात प्रतापगढ़ जिले को दूंगा।साथ ही साथ उन्होंने कहा कि माता चंद्रिका धाम के विकास के लिए प्रारूप तैयार कराएंगे।

जैसा कि सभी को पता है इस समय मंत्री मोती सिंह के बाद यदि किसी ने अपनी उपस्थिति प्रतापगढ़ जिले में दर्ज कराई है तो वह यही सांसद हैं जिनके गुमशुदा होने का पोस्टर वायरल हो चुका था। अब जब चुनाव नजदीक है तो जिले के विकास की संकल्पना को बार बार दोहराते हुए हर मंच पर सांसद प्रतापगढ़ अपने द्वारा किये गए कार्यों और आने वाले समय मे कराए जाने वाले कार्यों को जनता के सामने रखते रहते हैं।