सई पुल से युवक ने लगायी नदी में छलांग, घुइसरनाथ धाम की घटना - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

सई पुल से युवक ने लगायी नदी में छलांग, घुइसरनाथ धाम की घटना



लालगंज, प्रतापगढ़| गुरुवार को सुबह धार्मिक स्थल बाबा घुइसरनाथ धाम के पास सई पुल के ऊपर से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। सई पुल से युवक का जूता मिला है, जिसमें एक पर्ची मिली उसमें लिखे नाम और मोबाइल नंबर से युवक की पहचान हो पायी है।

लालगंज कोतवाली अंतर्गत आने वाले कटरा दुग्धा जलेशरगंज के रहने वाले 19 साल के सौरभ यादव पुत्र पुत्ती लाल बृहस्पतिवार को सबेरे सई नदी के पैदल पुल पर से बाकायदा जूता उतारकर उसमें पर्ची रखकर ऊपर पुल से नदी में कूद गया। नदी के पास ही कार्य कर रहे दो मजूरों ने उसे बचाने की कोशिश की मगर नदी का स्तर उफान पर था, इससे वो युवक को बचाने में सफल नही हुए। जूते में प्राप्त पर्ची में युवक के अभिभावक और मामा का संपर्क क्रमांक और उसका नाम लिखा हुआ था। युवक के पिता ने कहा कि वह मंगलवार के दिन घर से 23 हजार रुपये लेकर अपने मामा के घर जाने के लिए निकला था। थानाध्यक्ष चंद्रकांत उपाध्याय ने जानकारी दी है कि घाटों पर नदी में जाल लगवाकर सौरभ की खोज की जा रही है।