![]() |
कुंडा, प्रतापगढ़| रोड पर खडी गाडी से स्पीड में आ रही मोटरसाइकिल टकरा गयी। मोटरसाइकिल सवार युवक की जगह पर मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना है जिले के कुंडा थाना अंतर्गत आने वाले गाँव गोपाल सिंह का पुरवा की, यहाँ के निवासी 30 वर्षीय ओम प्रकाश बुधवार की रात मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने पेट्रोल पम्प गया था। लौटते वक्त फरीदपुर के पास रोड पर खड़ी एक वाहन से उसकी मोटरसाइकिल टकरा गयी। इस दुर्घटना में ओम प्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों को यह जानकारी मिली तो सभी रोते-बिलखते हुए दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
