देल्हूपुर, प्रतापगढ़| थाना मांधाता क्षेत्र अंतर्गत छितपालगढ़ बाजार में प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को ग्राम प्रधान मोहम्मद अतहर तथा प्रधानाचार्य मनसूर अली ने प्राथमिक विद्यालय में 190 बैग एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 70 विद्रथियों को नि:शुल्क स्कूली बैग वितरित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मोहम्मद अतहर, बी०डी०सी० दिनेश सिंह एवं प्रिंसिपल राजेश प्रताप सिंह, अध्यापक धर दुबे, मुन्ना लाल गुप्ता, सरला यादव तथा छात्र-छात्राओ के आभिवावक व इलाके के लोग भी मौजूद रहे।
- रिपोर्टर: रणविजय सिंह यादव, देल्हूपुर