बाबागंज के प्राइमरी स्कूल में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बाँटा ड्रेस व स्कूली बैग - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 12 सितंबर 2017

बाबागंज के प्राइमरी स्कूल में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बाँटा ड्रेस व स्कूली बैग


बाबागंज, प्रतापगढ़। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी०एन० सिंह ने विकास खंड बाबागंज के मालाधर छत्ता प्राथमिक विद्यालय पहुँचकर विद्यालय का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान स्कूल द्वारा आयोजित निःशुल्क गणवेश (स्कूली ड्रेस) व बैग वितरण कार्यक्रम में शिरकत की और स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश व स्कूली बैग भी वितरित किये।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के अध्यापकों द्वारा मॉडल स्कूल की भांति स्कूल के संचालन के लिए प्रिंसिपल व अध्यापकों को उनकी मेहनत और लगन के साथ शिक्षण कार्य व छात्रों की उपस्थिति के लिए पीठ थपथपायी। बेसिक शिक्षा अधिकारी बी०एन० ने इस मौके पर अध्यापकों से कहा कि स्कूल के संचालन में हर संभव मदद विभाग की तरफ से मिलता रहेगा। शिक्षक इसी प्रकार निष्ठा से स्वयं के दायित्वों का बखूबी पूरा करते रहे।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक कृपा शंकर शुक्ल समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।