सभी किसान फसल ऋण बीमा योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाये- रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ़ धीरज ओझा
![]() |
रानीगंज| रानीगंज के विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने बेल्हा के अन्नदाताओ का आवाहन करते हुए कहा है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पूरा लाभ उठाये जिससे विषम परिस्थितियों में अगर फसल के उत्पादन में कोई रूकावट आती है तो किसान अपने फसल की पूरी भरपाई न सही लेकिन प्रतिपूर्ति जरुर पा सके। विधायक अभय कुमार ने आज रानीगंज तहसील मुख्यालय के करपात्री इन्टरमीडिएट कॉलेज परिसर में फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत ऋण मोचन प्रमाण पत्र का वितरण किसानो को किया। इस मौके पर विधायक ने प्रतीक स्वरूप कुल दस किसानो को ऋण मोचन प्रमाणपत्र प्रदान किया, जबकि पहले चरण में रानीगंज तहसील में इस योजना अंतर्गत 2006 कृषको को फसली ऋण माफी का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।
![]() |
इस मौके पर काफी संख्या मौजूद रानीगंज के किसानो को सम्बोधित करते हुये MLA धीरज ओझा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत सुधार, बिगड़े ट्रान्सफार्मरों का स्थापन, जर्जर तार की दुरुस्तीकरण, पेयजल, संपर्क मार्ग से जुड़े स्कीमो का जिक्र करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोजी के निर्देशन में सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में यूपी सरकार किसानो के जीवन स्तर को सुधरने के लिये जहाँ कृत संकल्प है वहीं सरकार का संकल्प है कि 2022 तक प्रांत में ऐसा कोई गरीब न बचे जिसके सिर पर पक्की छत न हो जाये। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मोदी जी ने क्लीन इंडिया के संकल्प को अमलीजामा पहनाने के लिये प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। सर्व सामान्य लोगो अपील की कि वे अपने वातावरण को, क्षेत्र को पुर्णतः स्वच्छ रखने के लिए संकल्पबद्ध रहे। जो शौचालय उपलब्ध है उनका पूरी तरह इस्तेमाल करे।
![]() |
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि पहले चरण में जिले 14893 किसानो का कर्ज माफ किया गया है, जिनका वितरण कैंप आयोजित करके किया जा रहा है। जिले में फसल ऋण बीमा योजना से कम से कम दो लाख किसानो को इस योजना के तहत लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान शिवगढ़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओ ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विधायक ने प्रतिभागी छात्राओ को सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर प्राइमरी स्कूल के अभ्यर्थियों को स्कूल बैग का वितरण भी ओझा के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ। उपजिलाधिकारी रानीगंज ज्योत्सना यादव ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लल्लन सिंह परिहार, नीरज ओझा, अजय ओझा, राजेश पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, दीपक सिंह, रामेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, प्रिंस अजगर आदि मौजूद रहे।


