पत्नी ने लगाया पति पर बेटी भगाने का आरोप - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 12 सितंबर 2017

पत्नी ने लगाया पति पर बेटी भगाने का आरोप



आसपुर देवसरा| जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद के रहने वाले हखिबुल निशा ने अपने पूर्व पति हबीब मौलवी पर इलज़ाम लगया है की उनकी लड़की (बेटी) को गायब करने में उनके पूर्व पति ही हाथ है। आज से लगभग 15 वर्ष पहले हबीब मौलवी ने अपने पत्नी को तलाक दे दिया था। तलाक देने के बाद घर से गायब हो गया तब हखिबुल निशा ने अपने पति के छोटे भाई असलम से निकाह कर के रहने लगी। इसी बीच महिला का पूर्व पति अपने घर वापस लौट आया और अपनी ही बेटी को गायब कर दिया। आसपुर देवसरा पुलिस ने महिला का पूर्व पति और वर्तमान पति को थाने उठा कर लायी है। पुलिस ने मामले में जाँच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।