जब देखो तब कुंडा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन पर कभी इस गांव का कोई मर जाता है कभी उस गांव का। आखिर लोगों ने क्यों आत्महत्या की तरफ खुद को मोड़ दिया है। आखिर कारण क्या है इस पर प्रशासन को सोचना चाहिए। अभी ताज़ा मामला कुंडा में रेलवे ट्रैक पर 16 वर्षीय युवती का शव मिलने का है जिसकी वजह से युवती पर परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया है। फिलहाल जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम में सच्चाई सामने आ सकती है कि लड़की की मृत्यु एक आत्महत्या का रूप है या उसकी हत्या की गई है।
कुंडा के भदरी गांव की पूती नामक युवती का शव सुबह भदरी रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे फाटक पर बेहद संदिग्ध हालत में पाया गया। गांव के लोगों ने शव की पहचान कर ली। उसकी एक बहन शिवानी है और एक भाई लल्ला है। बड़े दुःख की बात है कि मृतका के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। अब इस स्थिति में पूरे परिवार को विपत्तियों में घेर रखा है। आशा है कोई जनप्रतिनिधि इनकी जल्द मदद करेगा।