स्थाई लोक अदालत में सदस्य की नियुक्ति हेतु करें आवेदन - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 29 अक्टूबर 2017

स्थाई लोक अदालत में सदस्य की नियुक्ति हेतु करें आवेदन

 
सिविल जज(सी0डि0)/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विकास वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि स्थाई लोक अदालत प्रतापगढ़ में एक सदस्य की नियुक्ति होनी है। ऐसे व्यक्ति जिन्हें ‘‘लोक उपयोगिता’’ की सेवा का अनुभव हो ऐसे व्यक्ति से आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर आमंत्रित किये जाते है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन दिनांक 04 नवम्बर 2017 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रस्तुत करें। निर्धारित प्रारूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध है।