![]() |
प्रतापगढ़: दीपावली के बाद लोग वापस शहरों के लिए लौटने लगे हैं, इससे ट्रेनों बसों में भीड़ के साथ साथ विवाद भी शुरू हो गया है। शनिवार को भी ट्रेन में मारपीट की शिकायत आई।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली 13005 पंजाब मेल के जनरल कोच में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इससे अन्य यात्रियों में भगदड़ मच गई और कई यात्री उतरकर अन्य कोचों में चले गए। पंजाब मेल ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आती है। इस प्लेटफॉर्म की लंबाई कम होने के कारण जनरल कोच प्लेटफॉर्म के बाहर ही रहता है जिसकी वजह से यात्रियों को चढ़ने में दिक्कत होती है, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को। शनिवार को भी बहुत से यात्री जनरल कोच में न चढ़ सके तो स्लीपर में चढ़ गए थे।
दीपावली बीतने के बाद अब लोगों ने अपनी नौकरी या व्यवसाय के लिए वापस शहरों को लौटना शुरू कर दिया है। जिससे ट्रेनों व बसों में बहुत भीड़ बढ़ गयी है। लंबी दूरी की गाड़ियों में ये भीड़ हफ्ते भर बाद भी कम होने का नाम नही ले रही है। यात्रियों को आये दिन ट्रेनों के में सीट को लेकर विवाद का सामना करना पड़ता है। इस बारे में जब एसओ जीआरपी वीके सिंह से बात की गई तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से इनकार किया।
