कुण्डा/संग्रामगढ़:- ईंट भट्ठे पर मिट्टी ढोते समय ट्राली पलट जाने से दबकर ड्राइवर की मौत हो गयी। संग्रामगढ़ के मोहम्मदपुर सोहाग में है भट्ठा।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव मोहम्मदपुर सोहाग में ईंट भट्ठा है, जिसपर कुण्डा कोतवाली के सगरा ताजपुर निवासी 30 वर्षीय संजय उर्फ छोटू पुत्र चन्देलाल यादव ड्राइविंग का काम करता है। यहीं पर उसका ऊगापुर निवासी रिश्तेदार धर्मेंद्र यादव भी जेसीबी चलाता है। शनिवार को भी रोज की तरह ये लोग जेसीबी से ट्राली में मिट्टी भरकर ढुलाई कर रहे थे, अचानक ट्राली पलट गई और जब तक संजय कुछ समझ पाता वो ट्राली के नीचे दब गया। तुरन्त किसी तरह से ट्राली को हटाया गया और गंभीर रूप से घायल संजय को लोग इलाहाबाद ले जाने लगे, रास्ते मे ही संजय की मौत हो गयी।
