![]() |
नवाबगंज थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में आये हुए 50 वर्षीय शिशुपाल सिंह निवासी पासाकोला फतेहपुर, जिला हरदोई, आज ब्रह्मौली चौराहे के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी अनियंत्रित गति से आ रही कार उन्हें टक्कर मारती हुई निकल गयी। शिशुपाल सिंह को गंभीर चोटें आईं स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे ही उनकी मृत्यु हो गयी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। लोगों ने बताया कि कार की स्पीड इतनी तेज थी कि कोई उसका नम्बर तक नही देख पाया।
