पट्टी डाकखाने में हफ्ते भर से जनता को बनाया जा रहा मूर्ख, बिना काम किये तनख्वाह लेने के आदी हैं कर्मचारी - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 28 अक्टूबर 2017

पट्टी डाकखाने में हफ्ते भर से जनता को बनाया जा रहा मूर्ख, बिना काम किये तनख्वाह लेने के आदी हैं कर्मचारी


पट्टी: डाक विभाग ने बैंकिंग सेक्टर में शुरुआत व सभी डाकखानों को कंप्यूटरीकृत करके आमजन के लिए सुविधा बढ़ाया है। लेकिन पट्टी में यही सुविधा ही लोगों के लिए सरदर्द बन गयी है। पिछले एक सप्ताह से वहाँ सर्वर न होने का बोर्ड लगा हुआ है।
 
       पट्टी डाकखाना वैसे भी क्षेत्र में अपनी लेटलतीफी और कर्मचारियों की लापरवाही के लिए बदनाम है, यहाँ 2 मिनट का काम करवाने के लिए भी घंटो लाइन में लगना पड़ता है। अब उसपर भी आलम ये की पिछले सप्ताह भर से यहाँ पर एक भी काम नही हो रहा है। कारण सर्वर न होना बताया जा रहा है, काउंटर पर सर्वर डाउन की दफ़्ती रखी हुई है। फिलहाल खेतों में फसलों की तैयारियों व धान की कटाई पिटाई के लिए पैसे की जरूरत को देखते हुए बैंकों में किसानों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में डाकखाने में हफ्ते भर से सर्वर न आना कर्मचारियों व जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से ज्यादा क्या हो सकता है। इसपर भी कर्मचारियों से बात करने पर उनका बेतुका जवाब और गैरजिम्मेदाराना रवैया लोगों के लिए गुस्सा बढ़ाने वाला साबित हो रहा है।
       इस विषय मे डाकखाने के कर्मचारियों व अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। इन सबसे जहाँ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं डाक विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो यह है, जबकि कर्मचारियों को फ्री में सोने का पैसा मिल रहा है।