हर गांव वाले के लिए प्रधान से जबाब मांगने का हथियार है यह वेबसाइट, हिम्मत है तो होगा अपने गांव का विकास - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 28 अक्टूबर 2017

हर गांव वाले के लिए प्रधान से जबाब मांगने का हथियार है यह वेबसाइट, हिम्मत है तो होगा अपने गांव का विकास

आप सभी प्रतापगढ़ के निवासियों को प्रतापगढ़ समाचार टीम का अभिनंदन आज एक सूचनात्मक खबर आपसे शेयर कर रहे हैं जो कि आपके गांव के विकास को एक सही दिशा प्रदान करेगी। व्हाट्सएप पर कई दिन क्या सालों से यह मैसेज सबको आता रहता है लेकिन यह बहुत जरूरी है कि आपमें से जो लोग इसके बारे में नहीं जनते अवश्य जानें। नीचे दिए गए लिंक से आप अपनी ग्रामसभा के ग्राम प्रधान द्वारा आपके अपनी ग्रामसभा में जो पैसा प्रधान द्वारा जिस कराये गये विकास कार्य के लिए निकाला गया है उसको आप देख सकते हैं, यह पता चलता रहेगा आपको की प्रधान कितना पैसा आपके गांव के विकास के लिए सरकार से ले रहे हैं और यदि विकास नहीं होता है तो वह आपको पता लग ही जायेगा एक प्रधान कितना खाता है कितना विकास  में लगाता है।
यह सभी को पता है लेकिन  अब यह तो पता लग ही जायेगा की कितना बुरा है वह प्रधान जो धन तो बराबर निकालता है लेकिन खर्च 40% ही करता है बाकी सब जेब में, तो आपमें यदि दम है तो प्रधान से हिसाब मांगो।
http://www.planningonline.gov.in/ReportData.do?ReportMethod=getAnnualPlanReport

इस वेबसाइट पर जब आप अपने गांव तक पहुंचेंगे और रिपोर्ट देखेंगे तो पैसा निकालने की पूरी जानकारी देखकर हैरान हो जाएंगे कि एक छोटे से भी काम के लिए सरकार कितना धन दे देती है। जो छुआ मुआ करा के प्रधान पूरे पैसे का अधिकारियों के साथ बंदरबांट कर लेता है। अब जब यह वेबसाइट अपने पास है तो हमको जागरूक होने की जरूरत है। पैसे व पैसे का खर्च  की पूरी जानकारी सरकार ने इस ऑनलाइन वेबसाइट पे उपलब्ध कराई है। हर गांव का सिर्फ 5 हिम्मती युवा व 3 अधेड़ आदमी ही इस जानकारी को अपने गांव के लोगों को बताने लगे या समझाने लगे तो, समझ लो 70% प्रधानी भ्रष्टाचार तो ऐसे ही खत्म हो जाएगा।

   इसलिए प्रतापगढ़ समाचार की आपसे गुजारिश है कि प्रतापगढ़ का हर गांव विकास पथ पर अग्रसर हो और कुछ हिम्मती लोग आगे आएं और खुद को कोसना बंद कर आप अपने ग्राम सभा में वर्ष 2016-17 मे हुए कार्य की पूरी जानकारी लें और प्रधान से हिसाब लें क्योंकि प्रधान को  गांव के लोगों ने चुना है और अब अपना अधिकार पाने का समय है।