![]() |
प्रतापगढ़: जिले में भूमाफियाओं का कब्जा हर तरफ फैला हुआ है। पुलिस भी इनका साथ देती है इस बात को हर कोई जानता है।
हालिया मामला अंतू क्षेत्र के सरुआवा गाँव का है। जहाँ रामसजीवन पुत्र रामखेलावन वर्मा की जमीन पर गाँव के ही कुछ दबंगो ने कब्जा कर रखा है। राम सजीवन ने गाँव के ही तथाकथित शातिर अपराधियों सूर्यबली पुत्र रामजियावन, कन्हैयालाल, बंशीलाल आदि के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। इनके खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा अंतू थाने में भी दर्ज है फिर भी मिलीभगत के नाते पुलिस उन पर कार्यवाही करने से डरती है। राम सजीवन ने उपजिलाधिकारी से कब्जा हटाने का आदेश भी लिया था, लेकिन ये लोग उसे भी नही माने, न ही पुलिस ने उसपर कोई कार्यवाही किया। प्रार्थी पिछले 25 तारीख से जिला कलेक्ट्रेट में धरने पर इंसाफ के लिए उम्मीद लेकर बैठा है। उसका कहना है कि जब तक इंसाफ नही मिलता है वो यहां से नही उठेंगे।
