पट्टी बस स्टेशनों पर यात्रियों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 1 अक्टूबर 2017

पट्टी बस स्टेशनों पर यात्रियों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं


प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील नगर में स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस स्टेशनों पर यात्रियों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की कमी है साथ ही स्टेशन पर अव्यवस्थाओ का बोलबाला है तथा गंदगी का अंबार है बस स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने के लिए सीटों से लेकर हवा, पानी, शौचालय, रोशनी और साफ-सफाई की कोई  समुचित व्यवस्था नहीं है। बस स्टेशन पर साइनेज व्यवस्था नहीं है। यूरिनल्स के अलावा खुले स्थानों पर पेशाब करने की चेतावनी अंकित नहीं है।बस स्टेशन जर्जर हो गया है।  यात्री शेड में पंखे खराब हैं, बस स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है,  बनारस ,कानपुर,इलाहाबाद ,लखनऊ, प्रतापगढ़ के लिए बस जाती है यहां पर तैनात कर्मचारी रामचंदर यादव,अच्छेलाल यादव अपने निर्धारित समयानुसार ड्यूटी पर कार्यरत है। पर साफ सफाई के विषय में कोई बात करने को राजी नही है।