आज से लगभग एक वर्ष पहले समाजवादी पार्टी की सरकार थी और कुंडा के विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह " राजा भैया " उस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। सपा सरकार ने राजा भैया के पिता भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह द्वारा आयोजित भंडारा जो शेखपुर कुण्डा के हनुमान मंदिर पर होता है उसे नहीं होने दिया गया था। तब सपा की सरकार थी और विधानसभा चुनाव सिर पे था इसीलिये सपा ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर भंडारा नहीं होने दिया था।
लेकिन आज की बात करें तो कुण्डा विधानसभा की लोकसभा सीट कौशाम्बी से सांसद विनोद सोनकर खुद भाजपा से हैं। और कुण्डा विधायक राजा भैया की छवि भी देश मे हिंदुत्ववादी नेता के तौर पर है और तो और राजा उदय प्रताप सिंह खुद धार्मिक गतिविधियों में संलग्न रहते हैं, अब जब प्रदेश में विराजमान हिंदुत्ववादी बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ही हनुमान मंदिर पर भंडारा नहीं होने दे रही तब भाजपा सरकार की नीतियों पर लोगों को शक होता है, खुद को हिंदू हितैषी कहने वाली योगी आदित्यनाथ में क्षमता ही नहीं है कि वह हिंदुओं को भी खुश रह सके जब भी हिन्दू - मुस्लिम की बात आये।
![]() |
| चारों तरफ़ से किले को घेरे हुए पुलिस |
सपा सरकार के पदचिह्नों पर चलते हुए भाजपा की योगी सरकार ने जो किया उससे पूरे प्रतापगढ़ जिले के दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों का कहना है यदि प्रशासन चाहे तो दोनों कार्यक्रम आराम से किया जा सकता है। यह बिना मतलब का जो हौआ प्रतापगढ़ प्रशासन की तरफ से हर वर्ष बनाया जा रहा है यह बेमतलब,बेकार और जबरदस्ती है ।

