![]() |
| डायल 100 गाड़ी के कांच तक तोड़ ढ़िये गए थे लेकिन आज मामला ठंडा है |
क्या समय बीतने के साथ इनका अपराध कम हो गया या पुलिस ने इन्हें बरी कर दिया ?
विदित हो पिछले दिनों जुलाई के आख़िर में ननौती गाँव मे वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोली चलने की घटना हुई थी, जिसमें बाद में यूपी पुलिस की डायल 100 गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया था और अन्य कई वाहनों में तोड़ फोड़ की गई थी।
पुलिस और अपराधियों की साँठ गाँठ के चर्चे कोई नए नही हैं। ऐसी ही कुछ चर्चा आजकल लालगंज के अंतर्गत आने वाले उदयपुर थाना क्षेत्र में उदयपुर थाने की पुलिस और अपराधियों के संबंधों को लेकर हो रही है।

