![]() |
प्रतापगढ़ दिनांक 29.09.2017 को ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार पाण्डेय के सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल होने की दशा में जिला चिकित्सालय पहुँचने पर चिकित्सको द्वारा मृतक घोषित करने के उपरान्त चिकित्सालय में चिकित्सक व चिकित्सा स्टाफ से हुये दुर्व्यवहार की घटना की जानकारी होने दिनांक 30.09.2017 को जिला चिकित्सालय के चिकित्सको व चिकित्सा स्टाफ द्वारा काफी समय तक स्वास्थ्य सेवाये बाधित रखी गयी और जांच कराकर कार्यवाही की मांग की गयी। साथ ही मृतक के परिजनो द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुये अस्पताल में इमरजेन्सी मेडिकल सेवा प्राप्त होने में देर व चिकित्सकों के ड्यिटी से अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया गया है। घटना की जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट शम्भु कुमार ने जांच हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट सोमदत्त मौर्य एवं क्षेत्राधिकारी नगर राम आशीष यादव को नियुक्त किया है।
