![]() |
प्रतापगढ़| बेल्हा में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का हाल खस्ता है। कर्मचारियों की लापरवाही की दास्तान देखिये कि निर्धारित अवधि खत्म ही जाने के बाद भी ज़िले के 585 गांवों में विद्युतीकरण नहीं हो सका है। ज़िले के ये 585 गांव अंधेरे में ही रौशनी के पर्व को बनाएंगे।
सरकार ने विद्युत से वंचित जिले के 5042 गांव और मजरों को राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत उजियारा करने का निर्देश दिया था। जिसके तहत शासन ने प्रथम चरण में ₹1.20 करोड़ रुपये का बजट पास करते हुए मार्च 2017 तक प्रतापगढ़ के 2085 गांवों में विद्युतीकरण करवाने का निर्देश जारी किया गया था। लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही और ढीलेपन रवैये के कारण अभी केवल 1500 मजरों में ही विद्युतीकरण हो पाया है।
अधीक्षक अभियंता ने लिया एक्शन
प्रतापगढ़ में बिजली पहुंचने के कार्य की मंद गति पर कार्यदायी संस्था को अधीक्षक इंजीनियर विनय चंद्र ने नोटिस जारी किया है, जिसमे दिसंबर 2017 तक विद्युतीकरण का कार्य सम्पन्न कराने का सख्त निर्देश दिया है। और कहा कि यदि अब निर्धारित अवधि पर काम पूरा नहीं हुआ तो संस्था के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
