![]() |
सगरा सुंदरपुर| केंद्रीय स्वास्थ्य समुदाय, गौरा (CHC गौरा) के एक डॉक्टर के कार का दरवाजे के कांच तोड़कर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये कैश और मोबाइल फ़ोन लूटकर फरार हो गए। डॉक्टर के शिकायत पर पुलिस ने तहरीर लिख ली है। वहीं इस घटना को कोतवाल संदिग्ध बता रहे हैं।
लालगंज कोतवाली अंतर्गत आने वाले डेईडीह मेंहदी के रहने वाले डॉ० जबर सिंह यादव गौरा के सीएचसी में कार्यरत बतौर संविदा डॉक्टर हैं। कार से सोमवार की शाम अस्पताल से घर लौटते समय करीब पौने 7 बजे रास्ते में तीन मोटरसाइकिल सवार 6 लोगों ने चिकित्सक को रोक लिया। कार का कांच तोड़कर 50 हजार रुपये और उनका मोबाइल फ़ोन लूट लिया। इसके बाद चिकित्सक को धमकाते हुए मौके से भाग निकले।
चिकित्सक ने तुरंत डायल हंड्रेड पुलिस को मामले की जानकारी दी। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची डायल 100 की पुलिस टीम घटना की पुछताछ की। जिसके बाद कार को कस्टडी में लेते हुए कोतवाली ले गए। पुलिस ने मामले को आपसी रंजिश का प्रकरण बताया है, लूट होने की बात को गलत ठहराया है।
