दरोगा के घर में बम, हड़कंप - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017

दरोगा के घर में बम, हड़कंप


प्रतापगढ़| रविवार को ज़िले के कंधई थाना अंतर्गत आने वाले गांव रामपुर में देर शाम को एक दारोगा के घर पर बम फेंका गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। बेम फेंकने के घटना को लेकर उक्त दारोगा के बेटे ने कंधई में 4 लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यद्यपि पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर नही मिली है।

रामपुर गांव के रहिवासी अब्दुल कलाम बतौर एस०आई० हैं जो वर्तमान में कानपुर जिले में सेवा दे रहे हैं। दरोगा के बेटे आमिर ने बताया कि वह उसके ताऊ और परिवार के सदस्यों के साथ इतवार की शाम करीब सवा 7 बजे मकान के बाहर बैठे थे।

तभी गांव के ही आपराधिक व बदमाश प्रवृत्ति के 3-4 लोग आये और उस पर निशाना लगाकर बम फेंका। मगर बम घर के दीवार से टक्कर खाकर तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। बम के जोरदोर धमाके से इलाके में दहशत फैल गयी। शोर शराबा और चिल्लाहट के बाद गांव एक लोग भी इकट्ठा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को डायल 100 पर दी गई। दरोगा के बेटे ने बताया कि गांव के कुछ लोगो से विवाद चल रही है। इसी कारण उस पर जानलेवा हमला किया गया है। थाने में आमिर ने मामले की लिखित तहरीर दी है।
 

पुलिस का बयान

इस मामले में जब मीडिया ने पुलिस से वार्ता कि तो कंधई एसओ कृष्णवीर सिंह ने कहा कि बम फेंके जाने की बात सत्य नही है। दरोगा के घर की दीवार में छेद था, उसी छेद में किसी ने पटाका दगाया है। जांच में पटाखे के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं। फिलहाल उन्हें इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।