रिटायर फौजी ने लड़की को झांसा देकर कर ली शादी, घर आने पर हुआ भांडाफोड़ - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017

रिटायर फौजी ने लड़की को झांसा देकर कर ली शादी, घर आने पर हुआ भांडाफोड़


प्रतापगढ़| कौशाम्बी में एक शातिर युवक ने खुद को एक सेवानिवृत्ति फौजी बताकर एक  युवती को झांसे मे ले उससे शादी कर लिया। मगर वह पत्नी को लेकर जब घर आया तो उसका पर्दाफाश हो गया। पत्नी के पिता ने युवक के विरुद्ध कोहंडौर पुलिस स्टेशन में शिकायत लिखकर अपने मायके आ गयी। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की खोज में लगी हुईं है। आरोपी युवक घर-द्वार सब कुछ छोडछाड के फरार है।

कोहंडौर के गांव मामूली का 27 वर्षीय एक युवक अपने रिलेटिव्स की सिफारिश पर छपरा जिला, बिहार में मतकाकरा में निजी नौकरी करने के लिए गया था।

जहाँ नौकरी कर रहे उमेश नामक व्यक्ति से उस शातिर युवक का पहचान हुआ। शातिर युवक ने उमेश को अपना नाम राम सिंह बताया और स्वयं को फौज से हाल में ही सेवानिवृत्त हुआ है, ऐसा परिचय दिया। अपनी झूठ और बड़ी-बड़ी बातों के जाल में फंसाकर युवक ने इसी सप्ताह उमेश की पुत्री से शादी कर लिया।
 

रिटायर्ड फौजी राम सिंह बने इस शातिर युवक अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ कोहंडौर आया और साथ में लड़की के पिता उमेश भी आया।  यहाँ मामूली गांव आने पर पता चला कि वह शातिर युवक भी मामूली है, कोई विशेष सम्पन्न परिवार से नही आता। नाम, जाति भी गलत बताया है। यहाँ तक कि रिटायर्ड फौजी होने की बात भी गलत निकली।

पूरा मैटर समझ में आते ही बाप-बेटी अवाक रह गये। लड़की के पिता ने कोहंडौर थाने में शातिर के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने चालबाज युवक के घर आ धमकी। लेकिन तब तक आरोपी घर छोड़ के फरार हो गया था। पिता उमेश अपनी बेटी के साथ सोमवार को वापस छपरा लौट गया।