क्षेत्राधिकारी ने पट्टी नगर में पटाखा की मुख्य बाजार मेन रोड पर, मेला ग्राउंड के लिए जाने वाले रावण द्वार के पास की दुकानों पर जाकर सुरक्षा और मानक का निरीक्षण किया और सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पटाखों को दुकान के बाहर न सजाया जाए और दुकानों का संचालन मानक के अनुरूप ही हो। साथ ही उन्होंने ये निर्देश भी दिया कि बिना लाइसेंस के पटाखा बेचने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
![]() |
पट्टी: आज धनतेरस है दीपावली नजदीक आ रही है और पटाखों की दुकान सजने लगी हैं। ऐसे में सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा होता है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी पट्टी रमेशचन्द्र ने पट्टी बाजार के पटाखा व्यापारियों की दुकानों व लाइसेंस का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बर्तन दुकानदारों को भी सचेत किया गया कि वो सुनिश्चित करें कि उनकी दुकान की वजह से सड़क पर जाम न लगे।
