प्रतापगढ़ में कोतवाली नगर क्षेत्र की मकन्द्रूगंज चौकी जिसे आम जनता कोतवाली नगर ही समझती है। जो कि चौक घंटाघर के पास है और मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी नाम से जानी जाती है। इस चौकी में चौकी इंचार्ज के रूप में दूधनाथ यादव तैनात हैं। वैसे तो पुलिस पहले से ही बदनाम है कि वह घूसखोरी में पहले पायदान पर रहती है लेकिन यह पुलिस सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गये। ऐसे मज़ेदार तरीके से लिये गए रुपये को मेज की दराज में रखा कि किसी को भनक तक न लग पाए। घूस का पैसा रखते हुए वह लगातार बात भी कर रहे हैं। बस इतना क्रियाकलाप का वीडियो शूट कर लिया गया फिर क्या था, पूरे प्रकरण का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, आते ही वो वीडियो वायरल हो गया। पुलिस अधिकारी का सार्वजनिक रूप से रिश्वत लेना योगी सरकार की नियत पर सवाल खड़ा कर रहा है। सी. एम. योगी ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सख्त रुख अपनायेगी। भ्रष्टाचारी के मुंह पर कालिख पोतकर उसे बाजार में खुलेआम घुमाया जायेगा।
अब जनता के मन मे सवाल यह है कि क्या सूबे के सी. एम. योगी इस वीडियो का संज्ञान लेंगे ? क्या घूंसखोर सब इंस्पेक्टर के चेहरे पर कालिख पोत सकते हैं ? क्या खुलेआम बाजार में घुमाया जायेगा...???
फिलहाल देखना यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे के बड़े अधिकारी क्या निर्णय लेते हैं।
अपने प्रतापगढ़ के हज़ारों सम्मानीय पाठकों ने प्रतापगढ़ समाचार को वर्षों से सोशल मीडिया पर अपना समय दिया है। आप भी जुड़ें और अपनी खबरें सीधे हमें भेजें पुष्टि के पश्चात आपकी खबर प्रतापगढ़ समाचार पर डाल दी जाएगी
व्हाट्सएप नंबर :9161022022,7210817000
हमारे बारे में
हमारा उद्देश्य विश्वभर में फैले प्रतापगढ़/बेल्हावासियों तक उनके प्रिय गृहजनपद की सत्य, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को पहुँचाना है।
यह प्रतापगढ़ की पहली और एकमात्र ऑनलाइन समाचार सेवा है जो पूरे जनपद के गाँवों की खबर को सत्यता से एक स्थान पर उपलब्ध कराती है।