प्रतापगढ़ विकास भवन में गंदगी का अंबार, सीडीओ राजकमल यादव का चढ़ा पारा - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 29 अक्टूबर 2017

प्रतापगढ़ विकास भवन में गंदगी का अंबार, सीडीओ राजकमल यादव का चढ़ा पारा

प्रतापगढ़: पूरे देश मे स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई करवाई ज रही है, लोगों को सफाई के फायदे बताने के लिए सरकार द्वारा जगह जगह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और इन सबपर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन प्रतापगढ़ में सरकारी कार्यालयों में ही इन सब को ठेंगा दिखाया जा रहा है। विकास भवन में मेज कुर्सी से लेकर बाथरूम तक मे गंदगी देख सीडीओ का पारा चढ़ा, अधिकारियों तक को सुधरने की दिया नसीहत।

     शनिवार को सीडीओ राजकमल यादव ने विकास भवन का निरीक्षण किया। जहाँ उन्हें कार्यालयों में ही कोने पर टूटी कुर्सी मेजों के कबाड़ का ढेर दिखा वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के मेजों पर बिछे मेजपोश गंदगी और धूल से सने मिले। ग्राउंड फ्लोर के शौचालय की तरफ जाने पर दूर से बी रुमाल मुँह पर लगाकर सीडीओ बोले लगता है अधिकारियों को यहाँ ये गन्ध पसन्द आ गयी है। पानी की टूटी हुई टोटी के जवाब में कर्मचारियों ने विकास भवन आने वाले लोगों द्वारा उन्हें निकाल ले जाने की बात कही।
      विकास भवन के प्रथम तल पर भी कमोबेश यही हाल रहा। ये सब देख सीडीओ ने कर्मचारियों को फटकार लगाई और तुरन्त सफाई कार्य करवाने को कहा और निर्देश दिया कि अब अगर कार्यालय दुबारा ऐसा दिखा या सफाई नही करवाई गई तो सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
       सीडीओ के निर्देश के बाद कर्मचारी अन्य काम छोड़ सफाई की व्यवस्था करते दिखे। तुरन्त ही शौचालय में डालने के लिए तेजाब मँगाया गया। पर ये सफाई का असर कितना और कितने दिन तक रहता है, देखने वाली बात होगी।