![]() |
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 नामांकन प्रक्रिया को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी शम्भु कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल, अफीम कोठी सभागार और सदर तहसील का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वैरीकेटिंग व्यवस्था को तत्काल पूर्ण कराने और विभिन्न स्थलों में आने जाने वालो रास्तों तथा उम्मीदवार के साथ 5 व्यक्तियों को नामांकन स्थल तक जाने के लिये कहा। उन्होने यह भी कहा कि नामांकन शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराना हब सबका दायित्व है।
निरीक्षण के समय मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बसन्त लाल, उपजिलाधिकारी सदर पंकज वर्मा भी उपस्थित रहे।
