![]() |
| पुतला फूंकते ब्राह्मण संगठन के लोग |
विश्वनाथगंज विधायक आर. के. वर्मा युवा वाहिनी नामक वाट्सअप ग्रुप में ब्राम्हणों के ऊपर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणियों के वायरल होने पर ब्राम्हणों द्वारा नाराजगी जतायी गयी थी तथा कुछ व्यक्तियों द्वारा आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई थी। लेकिन आरोप है कि सत्ता के दबाव में आरोपी के ऊपर कार्यवाही नहीं की गई जिससे ब्राम्हण संगठनों ने नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रतापगढ़ शहर,संग्रामगढ़ व अन्य जगह पर विरोध प्रदर्शन किया,जिसमें विधायक का पुतला फूंका गया। "विधायक विश्वनाथगंज सामने आओ आरोपी को गिरफ्तार कराओ, विश्वनाथगंज विधायक मुर्दाबाद, प्रतापगढ़ पुलिस मुर्दाबाद" के नारे भी लगाए गए।
