मामूली सी कहासुनी में मार दी गोली - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017

मामूली सी कहासुनी में मार दी गोली




लालगंज| प्रतापगढ़ के लालगंज में खेत में पानी सिंचाई से सम्बंधित विषय पर कुछ विवाद हो गया तो दुसरे पक्ष कुछ लोगों ने अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को को गोली मार दी। लालगंज कोतवाली अंतर्गत आने वाले गाँव बेलहा के रहने वाले 57 साल के श्रीराम शुक्ल मंगलवार की रात खेत की सिंचाई हेतु पानी लगा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगो से बहस हो गयी। आरोप के मुताबित बहस के बाद दुसरे पक्ष के लोगो ने गाली गलौच करते हुए पीड़ित को जमकर पीटने लगे। अपनी रक्षा के लिए वो भागा तो उन लोगो ने तमंचे से उसे गोली मार दी। शोर शराबा सुनकर घरवाले और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित को उपचार के लिए लालगंज सीएचसी ले कर भागे। यहां घायल की स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाने की सिफारिश की। पुलिस को इस मामलें में जानकारी नही मिली है  ऐसा पुलिस का कहना है। जबकि घरवाले पीड़ित व्यक्ति के साथ के मारपीट के बाद गोली लगने की बात बता रहे है। इस पुरे मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने कहा है कि पुलिस को खबर छपे जाने तक तहरीर नही मिली है। पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत मिलने पर क़ानूनी कार्रवाई की जायगी।