![]() |
बाघराय| प्रतापगढ़ के बाघराय थाना अंतर्गत आने वाले गाँव मुगलपुर मलाक तिलहाई के रहने वाले राजबहादुर ने अपने पुत्र मान सिंह के विवाह के लिए जमीन एक महीने पहले ही गांव की सरिता सोनी को कुल साढ़े ३ लाख में बेंचा था मगर बैंक में अकाउंट नही होने के कारण उन्होंने सारे रुपयें घर में ही रक्खा था। मंगलवार की रात को राजबहादुर बिरहा सुनने गए थे, जो उनके गाँव में ही हो रहा था. रामबहादुर के परिजन घर के बाहर ही सो रहे थे। चोरों ने रात में उनके घर के पिछवाड़े से दिवार तोड़ के अन्दर घुस आये, जिसके बाद साढ़े ३ लाख रुपया जो अटैची में रखा था, ले कर फरार हो गए।
राजबहादुर बिरहा सुनकर सबेरे लौटे तो उनके पैरों की जमीन खिसक गयी जब उन्होंने अपने घर का दीवार टूटा हुआ पाया। हल्लाहोर करने पर आस पड़ोस के लोग और ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। बहुत खोजबीन करने के बावजूद अभी तक चोरो का कुछ पता नही लग पाया है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित राजबहादुर ने पुलिस में कुछ अज्ञात लोगो के विरुद्ध चोरी की तहरीर लिखाई है।
